फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

आटे की बोरी पीठ पर लादकर बांटने पहुंचे कोतवाल

Sat, 28 Mar 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
अकबरपुर में पीठ पर राशन सामग्री लादकर बांटने जाते एसडीएम व कोतवाल। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लॉकडाउन की वजह से मजदूरों की दिहाड़ी छिन गई है। गरीब परिवारों को भोजन की दिक्कत न हो। इसके लिए शनिवार को प्रशासनिक अफसर व समाजसेवी आगे आए। जरूरतमंदों को उनके घर जाकर राशन वितरित किया गया। लंच पैकेट भी बांटे गए।
विज्ञापन

अकबरपुर में एसडीए सदर आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने समाजसेवी अमर यादव, अभिषेक, पंडित शिवम दुबे, सिद्धार्थ यादव ने नबीपुर, अकबरपुर, जैनपुर, माती व जुग्गापुरवा में जरूरतमंद 50 परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल व बिस्कुट के पैकेट बांटे। अकबरपुर में संकरी गली में राहत सामग्री ले जाने में दिक्कत होने पर आटे की एक बोरी एसडीएम ने उठा ली। वहीं कोतवाली प्रभारी ने आटे की बोरी पीठ पर लाद ली और अन्य सामान हाथ से पकड़ कर ले गए। इसके बाद जरूरतमंदों में बांटा। मंगलपुर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने टीम के साथ झींझक में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। डेरापुर में एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व सीओ रामकृष्ण मिश्र व ईओ सुरेश कुमार ने लोहा पीटने वाले परिवार के लोगों को आटा, दाल, चावल, सब्जी मसाले व चीनी वितरित की। रसूलाबाद में थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने दूसरे प्रांतों से पैदल लौट रहे राहगीरों और मजदूरों को लंच पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

संदलपुर के हवासपुर में निजी डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव ने 25 गरीब परिवारों को भोजन कराया। इसी तरह रनियां में भाजपा के जिला पंचायत प्रभारी डॉ. सतीश शुक्ल ने बिहार से लखनऊ जा रहे 19 लोगों, दिल्ली से लखनऊ जा रहे 13 लोग, हरियाणा से फतेहपुर पैदल जा रहे दो लोग, आगरा से लखनऊ जा रहे सात लोग, नोएडा से बनारस जा रहे 12 लोग, दिल्ली से बिहार जा रहे 14 समेत 70 लोगों को भोजन कराया। इसमें सुनील शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, बालजी शुक्ल, पवन शुक्ल, प्रभाकांत त्रिपाठी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बाद गरीब परिवारों के सामने भोजन की दिक्कत न हो। इसके लिए मंगलपुर में सांझा रसोई की शुरुआत की गई है। मदद को आगे आए लोग घरों में खाना बनाकर जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहे हैं। मंगलपुर कस्बा के हलवाई छोटे राठौर, पिंकू शुक्ला, अनिल भदौरिया, अंकुर भदौरिया, समरजीत ने सांझा रसोई की पहल की है। यहां तैयार किए गए भोजन के पैकेट पुलिस कर्मियों को भी वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए। पिंकू शुक्ला के अनुसार प्रतिदिन 400 भोजन के पैकेट तैयार किए जाते हैं। लगभग सौ पैकेट पुलिस की मदद से बांटे जाते हैं। अन्य भोजन के पैकेट जरूरतमंदों व राहगीरों में बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed