{"_id":"5e3c6ccd8ebc3ee5b047fab0","slug":"kanpur-dehat-corona-akbarpur-news-knp542974526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर 40 ग्रामीणों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर 40 ग्रामीणों का किया परीक्षण
विज्ञापन
फरीदपुर निटर्रा गांव में ग्रामींण का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। चीन होकर गांव आये इंजीनियर की वापसी के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने फरीदपुर निर्टरा गांव के 40 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कनाडा से चीन होकर गांव आए इंजीनियर के करण कोरोना वायरस की आशंका में सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि इंजीनियर दो दिन गांव में रुकने के बाद वापस हो गया था। उसके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण में सब कुछ सामान्य निकला है।
कनाडा से चीन होते हुए चार जनवरी को फरीदपुर निटर्रा अपने गांव पहुंचा इंजीनियर छह जनवरी को वापस चला गया था। वह कनाडा में इंजीनियर है। चीन मे फैले कोराना के वायरस की आशंका को देखकर स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ ने बुधवार को सीएमओ डॉ. राजेश कटियार को गांव पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को हवासपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा और जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने इंजीनियर के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की थी। गुरुवार को फिर टीम गांव पहुंची। 40 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर के अधीक्षक डा. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के परीक्षण में सब कुछ सामान्य निकला है। लगातार 28 दिन तक गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।