{"_id":"631878e975e2ad25ad24dd65","slug":"kanpur-dehat-condition-of-five-people-deteriorated-after-eating-kheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: डेयरी से दूध लाकर बनाई खीर, खाते ही आए चक्कर, बिगड़ी पांच लोगों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: डेयरी से दूध लाकर बनाई खीर, खाते ही आए चक्कर, बिगड़ी पांच लोगों की हालत
Wed, 07 Sep 2022 04:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के मुजम्मनपुर गांव में खीर खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सट्टी थाना क्षेत्र के मुजम्मनपुर गांव के कुंवर लाल ने बताया कि गांव के डेयरी से दूध लाकर नातिन गुड़िया ने घर में खीर बनाई।
विज्ञापन
बहू कमला देवी (45) पत्नी सुरेश कुमार, नातिन गोल्डी (19), गुड़िया (16), संध्या (14)और राधिका (6) ने खीर मंगलवार शाम और बुधवार सुबह भी खाई। जिससे आचनक सभी को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने से हालत बिगड़ गई। जैसे ही अन्य परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉ. राजवीर सिंह ने सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन