फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Chaat seller committed suicide by hanging on a tree, was under stress after daughter's death

Kanpur Dehat : चाट विक्रेता ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, बेटी की मौत के बाद से तनाव में था

Wed, 12 Oct 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Chaat seller committed suicide by hanging on a tree, was under stress after daughter's death
सिकंदरा। निन्हौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पर मंगलवार सुबह चाट विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीन साल पहले हुई बेटी की मौत के बाद से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन

निन्हौरा गांव निवासी राम सजीवन मिश्रा (48) ठेले पर चाट और समोसा बेचता था। बड़ी बेटी स्वाती की तीन वर्ष पहले करंट से मौत होने पर वह तनाव में रहता था। मंगलवार की सुबह राम सजीवन चुपचाप घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पर गमछा के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। रामजीवन की मौत से पत्नी सरिता देवी का रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि रामजीवन ने खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed