फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cash of more than two lakh will be confiscated for not showing records

Kanpur News: दो लाख से अधिक नकदी के नहीं मिले अभिलेख तो की जाएगी जब्त

Mon, 01 May 2023 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cash of more than two lakh will be confiscated for not showing records
कानपुर देहात। नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए 12 उड़नदस्ता बनाए गए हैं। सीडीओ ने रविवार को उड़नदस्ता कार्मिकों को तकनीकी व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि उड़नदस्ता की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए। इसके साथ कहा कि दो लाख से अधिक नकदी के अभिलेख नहीं मिलने व मतदाताओं को देने का संदेह होने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ सौम्या पांडेय ने उड़नदस्ता कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। यहां उन्होंने टीम के कार्मिकों से कहा कि उड़नदस्ता की ओर से वाहनों या फिर किसी व्यक्ति की चेकिंग के समय पूरी कार्रवाई की शुरू से लेकर अंत तक वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से कहा कि रिकार्डिंग की सीडी तैयार कराकर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को दी जाए। जबकि दूसरी सीडी की प्रति जिलास्तरीय समिति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।


उड़नदस्ते के अतिरिक्त अन्य अधिकारी नकदी की बरामदगी के संबंध में किसी कार्यवाही के लिए अधिकृत नहीं होंगे। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उनके बीच रुपया, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना, रिश्वत देना आदि के संबंध में जब्ती की कार्यवाही उड़नदस्ता करेगा। मतदान समाप्ति के पश्चात चेकिंग की कार्यवाही बंद कर दी जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति के पास दो लाख से अधिक नकदी मिलती है और वह अभिलेख नहीं प्रस्तुत करता है साथ ही संदेह का आधार है कि इसका प्रयोग मतदाताओं को रिश्वत देने में किया जा सकता है तो यह धन जब्त कर लिया जाएगा।


उक्त कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed