{"_id":"623a23cbd59cdb71f228aea4","slug":"kanpur-dehat-by-next-year-there-will-be-370-beds-in-the-district-hospital-patients-will-not-have-to-run-to-other-districts-akbarpur-news-knp68694121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अगले साल तक जिला अस्पताल में होंगे 370 बेड, मरीजों को अन्य जिलों तक नहीं लगानी पड़ेगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अगले साल तक जिला अस्पताल में होंगे 370 बेड, मरीजों को अन्य जिलों तक नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 300 बेड का अस्पताल। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में 300 बेड का अस्पताल अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। अभी ग्राउंड फ्लोर की स्लैब ढालने का काम चल रहा है। इसके बनने से जनपद के लोगों को अन्य जिलों में इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अभी जिला अस्पताल में 70 बेड पर मरीजों का उपचार होता है। वहीं पूरे जनपद के सरकारी अस्पतालों में 200 बेड हैं। इसमें भी पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से मरीजों को कानपुर हैलट के अलावा अन्य जिलों के अस्पतालों में रेफर किया जाता है।
इससे कई बार मरीज अपने संसाधन से दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए जाते हैं। ऐसे में उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए सरकार की ओर से अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में 300 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह आठ फ्लोर का होगा। इसके सबसे निचले तल में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर में पर्चे बनाए जाएंगे और दवा मिलेगी। मार्च 2023 तक अस्पताल को पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तैयार होने के बाद जनपद के लोगों को कानपुर के साथ अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कानपुर की तरह जिले में ही सभी प्रकार के मरीजों का उपचार हो सकेगा।
300 बेड के अस्पताल का निर्माण चल रहा है। बेसमेंट तैयार हो गया है। ग्राउंड फ्लोर की स्लैब ढाली जानी है। मार्च 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। - शिवप्रसाद ओझा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।