फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Bodies of a young man and a woman found near the railway track suspected to be a love couple

Kanpur Dehat: रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक-युवती के शव, प्रेमी युगल होने का अनुमान…जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Jul 2025 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Jul 2025 02:53 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर-दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Bodies of a young man and a woman found near the railway track suspected to be a love couple
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर भाऊपुर स्टेशन के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे युवक और युवती के शव पड़े मिले। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक के पास शव पड़े देख, दोनों के प्रेमी युगल होने व ट्रेन कटकर जान दिए जाने की चर्चा करते रहे। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के मैथा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन के खंभा नंबर 1050/26-24 के पास महिला व पुरुष के शव पड़े होने जानकारी पर मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसी बीच पास रहने वाले लोग भी जा पहुंचे। ग्रामीण दोनों के प्रेमी युगल होने व ट्रैक पर लेटकर जान दिए जाने की चर्चा करते रहे। वहीं कुछ लोग ट्रेन से गिरने की चर्चा करते रहे।

विज्ञापन

मोर्चरी में रखवाए गए हैं शव
क्षतविक्षत शव देख पुलिस ट्रेन के सामने आने व टक्कर लगने के बाद ट्रैक किनारे गिरने का अनुमान लगाती रही। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी दोनों की पहचान नहीं हो सकी। शिवली थाना प्रभारी शीलेद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक युवक नीली शर्ट व ग्रे कलर का पैंट पहने हुए हैं, जबकि महिला फिरोजी रंग का कुर्ता व खाकी रंग की लेगी, ग्रे कलर का दुपट्टा पहने है। शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed