{"_id":"6227af34f72756761073959e","slug":"kanpur-dehat-bike-riding-woman-dies-son-injured-due-to-truck-collision-akbarpur-news-knp6846079105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
महिला की मौत पर गमगीन बैठे परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से थनवापुर अकबरपुर निवासी सर्वेश वर्तमान में विष्णुपुरी नवाबगंज कानपुर में रहते हैं। वह मंगलवार सुबह बाइक से मां श्रीमती देवी (55) को लेकर गांव थनवापुर जा रहे थे।
बारा टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे घायल हो गए। एनएचआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉ. निशांत पाठक ने महिला को मृत घोषित कर दिया और बेटे का उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, चालक फरार है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।