{"_id":"6330b6184afbd6547a7e72c8","slug":"kanpur-dehat-bike-riders-snatching-the-mobile-of-the-youth-were-caught-and-beaten-up-by-the-villagers-tied-in-a-tree-akbarpur-news-knp72011344","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पेड़ में बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पेड़ में बांधा
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे युवक का मोबाइल छीन भाग रहे बाइक सवार दो लुटेरों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ में बांधकर उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
रसूलाबाद देहात के मजरा वैरगरा गांव निवासी अश्वनी साथी जीतू के साथ अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए बिषधन रोड बंबी की तरफ दौड़ लगाकर वापस पैदल आ रहे थे। इसी बीच किसी का फोन आया तो बात करने लगें।
रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने अश्वनी का मोबाइल छीन लिया और भगाने लगे। इसी बीच अश्विनी ने साथी जीतू के फोन से सूचना वैरगरा निवासी कुछ लोगों को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़कर धुनाई के बाद पास में खड़े पेड़ में रस्सी से बांध दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।