फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Bike rider girl died in tractor collision on Kanpur-Jhansi highway, brother injured

Kanpur Dehat: कानपुर-झांसी हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत और भाई घायल

Wed, 09 Aug 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 01:29 AM IST
सार

कोतवाल प्रमोद शुक्ल ने बताया कि देवीपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Bike rider girl died in tractor collision on Kanpur-Jhansi highway, brother injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर झांसी हाईवे पर बढ़ौली मोड़ के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बहन की जान चली गई। वहीं, हादसे में घायल भाई को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

पुखरायां कस्बे के शास्त्री नगर निवासी दीपक अपनी बहन महिमा ( 18 ) को लेकर बाइक से अकबरपुर गया था। लौटते समय भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर झांसी हाईवे पर बढ़ौली मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

इससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में निजी वाहन से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. अनूप सचान ने महिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजन बिलख पड़े। मां अनीता और बड़ी बहन सोनम रोते हुए सीएचसी पहुंचे। कोतवाल प्रमोद शुक्ल ने बताया कि देवीपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed