{"_id":"633c90ea01549238ed653897","slug":"kanpur-dehat-bike-collided-with-tractor-trolley-auraiya-resident-mother-daughter-died-son-injured-did-not-wear-helmet-akbarpur-news-knp721714747","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, औरैया निवासी मां-बेटी की मौत, बेटा घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, औरैया निवासी मां-बेटी की मौत, बेटा घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट
विज्ञापन
रूरा सीएचसी में मां व बहन की मौत पर बिलखता युवक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। झींझक मार्ग पर धनीरामपुर गांव के सामने ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई।
बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। लोगों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
औरैया के अजीतमल अटसु निवासी अजमेर अली की पत्नी रेशमा (32) की तबीयत करीब तीन सप्ताह से खराब चल रही थी। इस पर मायके वालों ने रूरा के हसनापुर गांव में एक व्यक्ति से रेशमा की झाड़फूंक कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
मंगलवार को बाइक से रेशमा अपनी मां असेनी दिबियापुर निवासी खातून (55) व भाई नौशाद के साथ बाइक से रूरा आई थी। हसनापुर गांव से झाड़फूंक कराने के बाद वह लोग दोपहर में रूरा झींझक मार्ग से वापस जा रहे थे।
धनीरामपुर गांव के सामने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान नौशाद की बाइक सड़क के किनारे पड़ी बालू से फिसल गई। इसी दौरान ट्रॉली से टकराकर पहिए के नीचे आने से रेशमा व उसकी मां खातून की मौत हो गई।
सीएचसी में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नौशाद के दूसरी तरफ गिरने के कारण कम चोट आईं। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने नौशाद से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट की जाएगी। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, मां-बेटी की मौत से नौशाद व उसके भाई दिलशाद समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।