{"_id":"6435ba2a775009e5e502c656","slug":"kanpur-dehat-bike-collided-with-pole-while-saving-cattle-teenager-died-helmet-was-not-on-kanpur-news-c-12-1-174694-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छुट्टा मवेशी से बचाने में खंभे से टकराई बाइक, किशोर की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छुट्टा मवेशी से बचाने में खंभे से टकराई बाइक, किशोर की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट
विज्ञापन
संदलपुर। डिलवल गांव के पास सोमवार की रात अचानक सड़क पर आए छुट्टा मवेशी से बचने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, वहीं उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के अनुसार सिर में चोट लगने से किशोर की मौत हुई।
मंगलपुर के जगदीशपुर निवासी प्रेमचंद की पत्नी शांति देवी ने 13 दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। सोमवार को बच्चे की मूलशांति का कार्यक्रम घर में चल रहा था। रिश्तेदारों के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी। इसके लिए प्रेमचंद्र का चचेरा भाई शिवा (16) इटावा के जसवंत नगर निवासी फुफेरे भाई विकास (22) के साथ बाइक से डिलवल बाजार में कुछ सामान लेने जा रहा था।
डिलवल गांव के पास अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गया। उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विकास को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
हादसे की खबर पाकर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से लौट गए और परिजन शव लेकर गांव चले गए।
शिवा की मौत से पिता बृजेश कुमार, बड़े भाई राम सिंह, रामप्रताप, बहन राधा व सोनी का रोकर बुरा हाल था। बृजेश कुमार ने बताया कि शिवा ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह काम करने लगा था। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि शिवा का शव पंचनामा भरकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मंगलवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।हे हैं।