फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Auto owner dies due to tractor collision, accident happened on Kanpur-Etawa Highway

कानपुर देहात : ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो मालिक की मौत, कानपुर इटावा हाईवे पर हुआ हादसा

Sun, 03 Apr 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Auto owner dies due to tractor collision, accident happened on Kanpur-Etawa Highway
राजेश की मौत पर सिकंदरा सीएचसी में गमगीन बैठी पत्नी व बेटी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास इटावा-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात विपरीत दिशा से आए लकड़ी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ग्वालियर निवासी ऑटो मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हेल्पर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह परिजन पहुंचे और बिलखने लगे। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

ग्वालियर स्थित विक्की फैक्ट्री, थाना झांसी रोड निवासी राजेश कुमार जैन (58) भूसा रखने के लिए तिरपाल की झल्ली बनाते थे। वह शुक्रवार की सुबह तिरपाल खरीदने के लिए निजी ऑटो लेकर कानपुर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ ग्वालियर के चंद्रवाली नाका निवासी हेल्पर महावीर था। राजेश कुमार खुद ऑटो चला रहे थे। महावीर पीछे बैठा था। शुक्रवार रात करीब दस बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास विपरीत दिशा से ट्रॉली में आम की लकड़ी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। राजेश कुमार हाईवे पर गिरकर काफी दूर तक घिसट गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
घायल हेल्पर का सीएचसी में उपचार किया गया। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। चचेरे भाई गिरजेश जैन के साथ मृतक की पत्नी रेखा जैन, पुत्री राखी जैन, निधि पहुंची।

चचेरे भाई ने पुलिस को बताया कि राजेश के चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिाए भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की गई है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed