फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat atikraman

माती कहचरी के बाहर फुटपाथ में रखी गुमटियां हटवाई

Mon, 04 Nov 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat atikraman
अभियान के दौरान रिक्शे में गुमटी लादकर ले जाता दुकानदार। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित कचहरी के बाहर सड़क किनारे और फुटपाथ पर लगी दुकानों में रविवार को जेसीबी चली। पुलिस ने वहां लगी गुमटियों को हटवा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के आगे उन लोगों की नहीं चली। दुकानें हटने से कचहरी और आसपास लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कचहरी के बाहर सड़क और फुटपाथ फोटो कापी, चाय-नाश्ता, पानी, पान मसाला समेत 15 से ज्यादा दुकानें सज गईं थीं। कई ने गुमटियां तो कई ने टट्टर लगा रखे थे। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो रहा था। न्यायिक अफसरों के साथ ही आम लोगों को अक्सर जाम से रूबरू होना पड़ता था। इन दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े करने से स्थिति और बिगड़ जाती थी। साथ ही कचहरी आने-जाने वालों को वाहन अपने वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती थी, जिससे उन लोगों को परेशानी होती थी। कचहरी के सामने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या को देखते सीजेएम विनय कुमार द्वितीय ने अकबरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को अवैध तरीके से लगी दुकानें हटवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फोर्स के साथ रविवार को नगर पंचायत से जेसीबी व कर्मचारी लेकर कचहरी के सामने पहुंचे। जेसीबी से गुमटियां पलटवा दी। टट्रर वाली दुकानों को गिरा दिया गया। कई दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन फोर्स देख वे लोग शांत हो गए। गुमटियां पलटाए जाने के बाद दुकानदार सामान बटोर कर वहां से चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि कचहरी के आसपास अवैध कब्जा कर दुकानें लगाने वाले लोगों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाई। तब दुकानों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed