फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : As soon as the speed of the cycle slows down, the faces of the workers wither.

कानपुर देहात : साइकिल की रफ्तार धीमी होते ही मुरझाए कार्यकर्ताओं के चेहरे

Fri, 11 Mar 2022 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : As soon as the speed of the cycle slows down, the faces of the workers wither.
सपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर डिग्री कॉलेज में मतगणना के दौरान दोपहर तक चारों सीटों पर सपा भाजपा आगे पीछे होती रही। इस बीच सपा प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के चेहरे खिले रहे। साथ ही पार्टी कार्यालय में भी चहल पहल रही। वहीं दोपहर बाद जैसे ही भाजपा सपा से आगे बढ़ती गई तो उत्साह ठंडा पड़ गया और सपाई मतगणना स्थल छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन

मतगणना की शुरुआत में सपा का प्रदर्शन काफी ठीक रहा। बीच में कई बार सपा प्रत्याशियों ने भाजपा से खूब बढ़त बनाई, लेकिन जैसे ही चरणवार गिनती बढ़ती गई साइकिल की रफ्तार धीमी होती रही। सुबह पहले ही राउंड में भोगनीपुर सीट पर सपा ने भाजपा से सात सौ वोटों से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे ही राउंड में सपा तीन हजार वोटों से पिछड़ गई। अमरौधा क्षेत्र सपा का गढ़।
विज्ञापन

वहां बड़े पैमाने पर वोट मिलने से पार्टी के प्रत्याशी व एजेंट जीत के प्रति आश्वस्त थे। 20 से 25 वें राउंड तक सपा ने भाजपा से काफी बढ़त बना ली। अंत में सपा फिर पिछड़ने लगी तो प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मैदान छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर रनियां में शुरू में ठीक बढ़त बनाने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा दोपहर बाद पिछड़े तो करीब 4:30 बजे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकल गए। उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। ये खबर पार्टी कार्यालय पहुंची तो वहां जुटे कार्यकर्ता भी खिसकने लगे।
रसूलाबाद सीट से सपा प्रत्याशी कमलेश दिवाकर भी दोपहर तक भाजपा से आगे दिखे। इससे कार्यकर्ताओं को उम्मीद दिखी कि रसूलाबाद सीट सपा के खाते में जाएगी, लेकिन दोपहर बाद जैसे वह भी पिछड़ने लगे। इस पर वह दोपहर 2:30 बजे ही जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के साथ निकल गए।

उनके मतगणना एजेंट भी मायूस हो गए। सिकंदरा में सपा प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय भाजपा के अजीत पाल से भारी अंतर होने के बाद भी शाम तक डटे रहे। चारों सीटों पर भाजपा के ठीकठाक बढ़त बनाने की जानकारी होते ही सपा पार्टी कार्यालय में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed