फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Arrangements are not being made at Bara toll, the queue of vehicles in the ambulance lane

कानपुर देहात : बारा टोल पर व्यवस्थाएं नहीं हो रहीं दुरुस्त, एंबुलेंस लेन में लग रही वाहनों की कतार

Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Arrangements are not being made at Bara toll, the queue of vehicles in the ambulance lane
बारा टोल पर एंबुलेंस लेन में लगी वाहनों की लंबी लाइन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। एंबुलेंस लेन से अन्य वाहन निकाले जा रहे हैं। वहीं, दूसरी लेनों में भी फास्टैग रीड करने में सेंसर काफी समय लगाते हैं। इससे वाहनों के निकलने में समय लगने से जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

बारा टोल पर आए दिन जाम लगने की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसको देखते हुए पूर्व में तैनात रहे एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने एंबुलेंस लेन अलग करवाई थी। इस लेन में ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे कि वाहनों की लाइन न लग सके।
विज्ञापन

अब यहां फिर व्यवस्था गड़बड़ा गई है। एंबुलेंस लेन में भी अक्सर वाहनों की लाइन लग जाती है। एंबुलेंस फंसे रहने से मरीज की जान संकट में पड़ जाती है। शनिवार दोपहर कानपुर की ओर से एबुंलेंस लेन में वाहनों की लंबी लाइन लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टोल प्रबंधन एंबुलेंस लेन से वाहन निकालने की कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इस बाबत टोल प्रबंधन से बात करने के लिए फोन किया गया पर किसी ने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed