{"_id":"62a63ebe0690cc58196ac849","slug":"kanpur-dehat-angry-farmer-s-son-hanged-himself-due-to-scolding-of-relatives-akbarpur-news-knp7020322129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : परिजनों की डांट से नाराज किसान के बेटे ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : परिजनों की डांट से नाराज किसान के बेटे ने लगाई फांसी
विज्ञापन
शिवली। ककरदही गांव में शनिवार की रात किसान के बेटे ने फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों की डांट से दुखी होकर युवक ने आत्महत्या की है।
ककरदही गांव निवासी दिनेश दुबे खेती करते हैं। उनका बेटा आनंद (28) भी खेती के काम में हाथ बटाता था। दिनेश ने बताया कि शनिवार की रात आनंद ने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद कमरे में सोने के लिए चला गया।
देर रात उसने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करके पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगा ली। देर रात नींद खुली तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर आनंद का शव फंदे से लटका दिखा। दिनेश के मुताबिक आनंद अविवाहित था।
विज्ञापन
उसने आत्महत्या क्यों की, उन्हें नहीं पता है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू कामकाज को लेकर परिजनों ने डपट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने जान दी है।