फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat  Akhilesh Yadav said caste census should be done with SIR PDA did not lose in Bihar

UP: अखिलेश यादव बोले- एसआईआर के साथ हो जाति गणना, बिहार में नहीं हारा पीडीए, भाजपा को लेकर कही ये बात

Fri, 28 Nov 2025 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:28 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मूसानगर में एसआईआर के बहाने आरक्षण छीनने की तैयारी का आरोप लगाते हुए भाजपा को माफिया परजीवी सरकार  बताया। साथ ही, कहा कि पीडीए के बढ़ते जनाधार से भाजपा डरी हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat  Akhilesh Yadav said caste census should be done with SIR PDA did not lose in Bihar
अखिलेश याद - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा से लोगों को होशियार रहने की जरूरत है। जो वादे करती है वह पूरे नहीं करती है। पीडीए के बढ़ते जनाधार को लेकर भाजपा को डर सता रहा है। भाजपा ने एसआईआर का काम शुरू कराया तो हमने जाति जनगणना की बात रखी, लेकिन भाजपा जानती है, इससे उसका नुकसान होगा। इस लिए नहीं कराया। बिहार चुनाव में पीडीए हारा नहीं उसे हराया गया है।

विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार दोपहर मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में प्रतिमा अनावरण में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा  सरकार माफिया सरकार है। भाजपा माफिया परजीवी है। इसमें कफ सिरप माफिया नीट,माफिया, पेपर आउट माफिया, फेक एनकाउन्टर माफिया सब इसी में है और विकास जीरो है।

विज्ञापन



लेखपाल के परिवार को एक करोड़ मदद दें
एसआईआर पर बोलते हुए कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने आरक्षण, नौकरी, अधिकारी छीन लेंगे। बाबा साहेब ने जो मुझे अधिकारी दिए हैं, उसे एसआईआर के माध्यम से छीनने की तैयारी की जा रही है। सभी अपने वोट बनवाएं। फतेहपुर में लेखपाल की मौत पर अखिलेश ने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग जिनसे काम ले रहा और जान गई, तो परिवार के सदस्य को नौकरी दे और एक करोड़ की मदद करें। आगामी 2027 में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। सरकार बनी तो हर युवा को नौकरी मिलेगी, उससे अग्निवीर से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed