फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat

राज्यपाल के दौरा के चलते एक पैर के बल खड़े नजर आए अफसर

Thu, 12 Sep 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर देहात। राज्यपाल आनंदीबेन के गुरुवार को दौरे को लेकर बुधवार को तैयारियां होती रहीं। रनियां के स्कूल को चमकाने की कवायद देर शाम तक चलती रही। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी खुद स्कूल में डेरा डाले रहे। स्कूल में पौधरोपण कराया गया। सलामी स्थल बनाया गया। अकबरपुर की कान्हा गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई। जिला अस्पताल और थानों में भी तैयारी चलती रही।
राज्यपाल गुरुवार को सुबह 11 बजे रनियां स्थित जूनियर और प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करेंगी। स्कूल परिसर को साफ-सुथरा कराने के साथ पौधरोपण कराकर हराभरा दिखाने की कवायद पूरे दिन चलती रही। डीएम राकेश कुमार और सीडीओ जोगिंदर सिंह ने स्कूल के कमरे, आफिस, जूनियर स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र देखे। स्कूल के भवन में रंगाई -पुताई भी कराई गई। टूटा फर्नीचर बदलवा दिया गया। टोटियों से पानी न निकलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। एसपी अनुराग वत्स ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। एलआईयू की तैनाती रनियां स्कूल में कर दी गई है। अकबरपुर कान्हा गोशाला में साफ-सफाई कराई गई। हरे चारे का प्रबंध किया गया। एसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। राज्यपाल किसी थाने और अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकती हैं। सर्किट हाउस में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed