फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat

फसलों को बचाने के लिए बनेंगे दो अस्थाई गोआश्रय स्थल

Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
डेरापुर (कानपुर देहात)। आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या के चलते किसानों की फसलों को नुकसान से किसान परेशान हैं। एसडीएम ने बलाई बुजुर्ग और चिलौली गांव के प्रधान को पत्र भेजकर अस्थाई गो आश्रय बनाने के लिये प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बलाई बुजुर्ग गांव के किसानों ने 30 जुलाई को नंदपुर गो आश्रय में छुट्टा मवेशी बंद करने की एसडीएम दीपाली भार्गव से अनुमति मांगी थी। एसडीएम ने नंदपुर गोआश्रय में पर्याप्त मवेशी होने पर इंकार कर दिया था। बलाई गांव के प्रधान विनोद गुप्ता से अस्थायी आश्रय स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। इसी तरह से चिलौली गांव में भी समस्या है। इधर, एसडीएम ने दोनों गांव के प्रधानों को पत्र भेज कर आश्रय स्थल के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं। भूमि पैमाइश एवं स्थल चिंह्नित करने के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि किसानों की समस्या के निराकरण के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed