फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: Agra B and Lucknow A's gym won in the under 17 of the division level girls football competition

kanpur dehat : संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 17 में आगरा बी व लखनऊ ए की जीम विजयी

Wed, 07 Sep 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: Agra B and Lucknow A's gym won in the under 17 of the division level girls football competition
कानपुर देहात। अकबरपुर के नागिन जसी स्थित नवोदय विद्यालय मैदान पर मंगलवार को संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएम नेहा जैन ने ध्वजारोहण कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी जिलों के नवोदय विद्यालयों की 224 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन अंडर 17 व अंडर 19 टीमों के बीच मुकाबले हुए। अंडर 17 में आगरा बी व लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर 19 में लखऊ ए, आगरा बी व हरिद्वार ए की टीम को जीत मिली। बुधवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को पुरस्कार बांटे जाएंगे।
संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ संकुल ए व बी, आगरा संकुल ए व बी, वाराणसी संकुल ए व बी, हरिद्वार संकुल ए व बी की टीमें बनाई गई हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संगीत शिक्षक श्याम मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुमन कुमार ने खेल भावना कि विशेषता बताई। व्यायाम शिक्षिका अलका दोहरे व जवाहर नवोदय विद्यालय औरैया की व्यायाम शिक्षिका प्रीती के निर्देशन में छात्र अलोक ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। डीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का आगाज किया।
अंडर 17 में आगरा बी ने वाराणसी ए की टीम को 2-0 से हराया। लखनऊ ए ने आगरा ए की टीम को टाईब्रेकर से 3-0 से शिकस्त दी। अंडर 19 में लखनऊ ए ने लखनऊ बी को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में आगरा बी ने वाराणसी बी की टीम को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की।

हरिद्वार ए की टीम ने आगरा ए की टीम को 2-0 से हराया। डीएम ने नवोदय विद्यालय के छात्र अनुपम को सुंदर चित्र बनाने के लिए पुरस्कृत किया। स्पर्धा के दौरान मुख्य कोषाधिकारी केके पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान, डॉ. अरुणेंद्र, मनोज, डीएन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed