फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : After the death of a farmer due to quack treatment, jam was brought by keeping the dead body.

Kanpur News: झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत के बाद शव रखकर लाया जाम

Mon, 10 Apr 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : After the death of a farmer due to quack treatment, jam was brought by keeping the dead body.
सिकंदरा। हरिहरपुर गांव में शनिवार को झोलाछाप के इलाज से हुई किसान की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सिकंदरा-खटकर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर सीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। तब दो घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन


हरिहरपुर गांव निवासी किसान रामलखन (50) शनिवार को खेतों पर काम करने गए थे। दोपहर में बुखार आने पर वह घर लौट आए थे। इसके बाद गांव में ही एक झोलाछाप से दवा लेने गए थे। आरोप है कि वहां झोलाछाप ने रामलखन को वहा एक इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


उसके दस मिनट बाद रामलखन की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया था। इसके बाद सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रविवार की दोपहर शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, तो आक्रोशित परिजनों ने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा-खटकर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ करीब 300 मीटर दूर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी संजेश कुमार के साथ पहुंचे सीओ शिव ठाकुर ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर यमुना नदी के किनारे पहुंचे। वहां अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed