फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : After misdeed the girl, the body trade was done, sold in Jaipur, three including the woman were arrested

कानपुर देहात : युवती से दुष्कर्म के बाद कराया देह व्यापार, जयपुर में बेचा, महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : After misdeed the girl, the body trade was done, sold in Jaipur, three including the woman were arrested
बरौर (कानपुर देहात)। क्षेत्र निवासी एक युवती को चकचालपुर निवासी युवक अपने साथियों की मदद से कानपुर ले गया। वहां युवक के साथियों ने युवती से दुष्कर्म किया और देह व्यापार कराया। इसके बाद उसे जयपुर निवासी को बेच दिया।
विज्ञापन

किसी तरह युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की जानकारी पर पुलिस ने युवती को जयपुर से मुक्त कराकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को वह खेत गई थी। रास्ते में भोगनीपुर के चकचालपुर निवासी अनुज मिल गया, उसने मोबाइल से एक अंजान व्यक्ति से बात कराई। इसके बाद दूसरे दिन अनुज उसे बाइक से जितेंद्र गुप्ता व पवन के साथ कानपुर ले कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से अनुज वापस चला आया। जितेंद्र व पवन ने उसे बर्रा क्षेत्र के एक सुनसान मकान में रखा और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। कुछ दिन बाद उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। इसके बाद नीता नाम की महिला के साथ उसे जयपुर ले गए और वहां उसे बेच दिया।

इस दौरान मौका मिलने पर उसने बहन को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे वहां से मुक्त कराया। उप निरीक्षक बृजकिशोर ने बताया कि कानपुर बर्रा स्थित मकान से जीतेंद्र, पवन और नीता को गिरफ्तार किया गया है। महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, देह व्यापार कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed