फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : ADG has tested security arrangements in Paraunkh, President and Prime Minister's visit is possible on June 2

कानपुर देहात : एडीजी ने परौंख में परखी सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दो जून को संभावित है दौरा

Sun, 15 May 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : ADG has tested security arrangements in Paraunkh, President and Prime Minister's visit is possible on June 2
आंबेडकर पार्क का निरीक्षण करते एडीजी भानु भास्कर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। एडीजी कानपुर भानु भास्कर शनिवार को राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो जून को संभावित दौरे के मद्देनजर की जा रही सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

हेलीपैड व सभास्थल का मुआयना किया और खामियों को ठीक करने के निर्देश संबंधित विभाग के अफसरों को दिए। एडीजी ने रहनिया चौक स्थित पथरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए।
विज्ञापन

एडीजी भानु भास्कर ने पीडब्लूडी के एई विमल मिश्रा व अवर अभियंता तारिक से हेलीपैड व सभास्थल तक वीआईपी के जाने के मार्ग की जानकारी ली। इसके बाद वह राष्ट्रपति के पसंदीदा स्थल रहनिया चौक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां स्थित पथरी देवी मंदिर में दर्शन किए। एडीजी ने पास स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर के आसपास बने मकानों में रहने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की।
एडीजी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन के दौरान गांव में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रखने के बारे में एएसपी को सुझाव भी दिए। उनके साथ एएसपी घनश्याम चौरसिया, प्रभारी सीओ विजयेंद्र दुबे, तहसीलदार लखन सिंह समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed