फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident Truck rams into stationary loader vegetable vendor died one critically injured

Kanpur Dehat Accident: खड़े लोडर में ट्रक ने मारी टक्कर, सब्जी व्यापारी की मौत और एक गंभीर घायल, चालक फरार

Sun, 31 May 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 31 May 2026 11:49 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा-झींझक रोड पर खड़े लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे सब्जी व्यापारी बलबीर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident Truck rams into stationary loader vegetable vendor died one critically injured
मृतक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त लोडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में सिकंदरा-झींझक रोड पर मनकापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सड़क किनारे खड़े लोडर में पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन

चक्केपुरवा गांव निवासी सब्जी व्यापारी बलबीर (35) पुत्र जगदीश सड़क किनारे खड़े लोडर में लदी सब्जियों से खराब सब्जियां अलग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में बलबीर और लोडर के नीचे खड़े भूरा पुत्र सुघर सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन

ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलबीर को मृत घोषित कर दिया। भूरा का उपचार किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ महेश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed