फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident ASP car fell into canal amid rain police personnel rescued the occupants using a ladder

Kanpur Dehat Accident: बारिश में बंबा में गिरी एएसपी की कार, पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी से बचाई जान, सभी सुरक्षित

Tue, 04 Aug 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 04 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक मामले की जांच कर लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की कार तेज बारिश के दौरान औडेरी बंबा पुलिया पर अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई। कार में पानी भरने पर एएसपी ने पिछला दरवाजा खोलकर चालक और हेड कांस्टेबल के साथ छत पर शरण ली।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident ASP car fell into canal amid rain police personnel rescued the occupants using a ladder
बंबा में गिरी एएसपी की कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या के मामले की जांच कर लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की कार सोमवार रात करीब नौ बजे रसधान-देवीपुर मार्ग स्थित औडेरी बंबा पुलिया पर अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। कार में पानी भरने से उसके दरवाजे लॉक हो गए।

विज्ञापन

इससे कुछ देर के लिए सभी अंदर फंस गए। एएसपी आलोक प्रसाद ने मशक्कत कर कार का पिछला दरवाजा खोला और चालक व हेड कांस्टेबल के साथ बाहर निकलकर कार की छत पर पहुंच गए। इसी दौरान पीछे आ रहे सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह और पुलिसकर्मियों ने तत्काल सीढ़ी मंगवाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

एएसपी और चालक को मामूली चोटें आईं
हादसे में एएसपी और उनके चालक को मामूली चोटें आईं। एएसपी ने बताया कि औडेरी बंबा पुलिया पर एल-शेप का तीव्र मोड़ है। पुलिया पर सुरक्षा बाउंड्री और मोड़ का चेतावनी संकेतक नहीं लगा है। बारिश के कारण चालक को मोड़ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed