फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 13 Mar 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
करन की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर क्षेत्र के कंचौसी-झींझक रोड पर जयलोटन पुरवा गांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। इससे बाइक सवार करन (20) की मौत हो गई। हादसे के वक्त करन ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के कांशीराम कालोनी निवासी मजदूर करन (20) बुधवार रात किसी काम से कांशीराम कालोनी के ही गोपाल के साथ बाइक से कंचौसी गया था। वहां से करन अकेले ही बाइक से लौट रहा था। उस दौरान कंचौसी-झींझक रोड पर जयलोटन पुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर उसकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे झींझक सीएचसी भेजा। वहां डाक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर करन की पत्नी रानी, पिता श्यामबाबू व परिवार के अन्य लोग रोते रहे। कंचौसी चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि बाइक पोल से टकराने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed