फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

बिजली गिरने से धान की रोपाई कर किशोरी की मौत

Mon, 22 Jul 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
कानपुर देहात। गजनेर कस्बे के मरदनपुर गांव में रविवार को खेतों पर धान की रोपाई चल रही थी। तभी रविवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच किशोरियां गंभीर रुप से झुलस गई। सभी सरवनखेड़ा सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर होने पर तत्काल कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गजनेर कस्बे के मरदनपुर गांव में पुत्ती सिंह के खेत में धान की रोपाई चल रही थी। गांव के अनिल की बेटी कंचन (15), रामकिशोर की पुत्री रेशमा (16), रामप्रकाश की पुत्री काजल (15), रजोल की पुत्री सानिका (16), गोरेलाल की पुत्री रोशनी (17) समेत कई महिलाएं धान की रोपाई कर रहीं थी।
विज्ञापन

शाम के समय बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान तेज धमाके के साथ बिजली गिरी, इससे अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर उक्त पांचों किशोरियां गंभीर रुप से झुलसी मिलीं। उन्हें परिजन तत्काल लेकर पीएचसी सरवनखेड़ा पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉ पवन पारया ने रामप्रकाश की बेटी काजल को मृत घोषित कर दिया। कंचन और सानिका की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। अन्य दो को भर्ती कर उपचार शुरू किया। डाक्टर ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को भेजी जा रही है।

इधर, बारिश के दौरान बिजली अकबरपुर थाने की बिल्डिंग पर गिरी, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने की छत पर बिजली गिरी थी। अगर नीचे गिरती तो जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed