{"_id":"5d28e99b8ebc3e6d1d71cbcb","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp5011818192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एसएसबी कर्मी की पत्नी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एसएसबी कर्मी की पत्नी को कुचला, मौत
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते परिजन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। माती रोड पर शुक्रवार की सुबह मौरंग और सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने पीछेे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे भतीजे के साथ मायके जा रही एसएसबी (सशस्त्रत्त् सीमा बल) में तैनात कर्मी सुरजन सिंह की पत्नी मिथलेश (45) बाइक से सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रूरा के हंसपुर गांव निवासी सुरजन सिंह वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं। उनकी पत्नी मिथलेश भतीजे बब्लू के साथ बाइक से घाटमपुर के मोतीपुर गांव मायके जा रही थीं। माती रोड स्थित राजावत हास्पिटल के मौरंग व सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू हुई और मिथलेश सड़क पर गिर गई। यह देख चालक ट्रैक्टर भागने लगा, जिससे ट्रैक्टर का पहिया मिथलेश पर चढ़ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
मां की मौत की खबर सुनकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वे लोग मिथलेश से लिपट कर बिलख पड़े। साथ आए ग्रामीणों ने उन लोगों को सांत्वना देकर शांत कराया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।