फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accidant

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, बहनोई घायल

Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accidant
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रूरा मार्ग में आलमपुर गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। बहनोई अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर साले के साथ घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। इस कारण सिर में चोट नहीं आई।
विज्ञापन

भोगनीपुर के महेरा पल्लापुर निवासी किसान लल्लू सिंह गौर (55) बाइक से गांधी नगर रूरा में रहने वाले बहनोई रामनरेश सिंह चौहान के साथ रूरा की तरफ जा रहे थे। आलमपुर गांव के सामने ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लल्लू सिंह गौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा बहनोई रामनरेश सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनरेश सधान सहकारी समिति से सेवानिवृत्त सचिव हैं। उसरी गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि पिता विजय बहादुर की मंगलवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने साले लल्लू सिंह आए थे। रूरा के गांधी नगर में रहने वाले भाई के साथ वह बाइक से वापस रूरा तक जा रहे थे। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed