फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: A young man was shot in a house dispute, the house ransacked, the family members clashed with the police

Kanpur Dehat : मकान के विवाद में युवक को मारी गोली, घर में तोड़फोड़, परिजनों ने पुलिस से की नोकझोंक

Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: A young man was shot in a house dispute, the house ransacked, the family members clashed with the police
सीएचसी में घायल सौम्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
झींझक। कस्बे के अंबेडकर नगर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मकान को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। इससे घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

वहां परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर नोंकझोंक की। कुछ लोगों ने हाथापाई का भी प्रयास किया। बाद में चिकित्सक ने घायल को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर निवासी संजीव शुक्ला से राकेश गुप्ता ने अंबेडकर नगर में एक मकान खरीदा था। पिछले कई महीनों से संजीव के परिजन राकेश पर कम पैसा देकर अधिक जगह लिखाने का आरोप लगाकर मकान की रजिस्ट्री वापस करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी इसी बात को लेकर विवाद हो चुका है। शुक्रवार को राकेश गुप्ता का बेटा सौम्य (24) मकान में था। उसी दौरान छह लोग मौके पर पहुंचे और सौम्य पर हमला कर दिया। यहां हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ के साथ फायरिंग की। इसमें एक गोली सौम्य के पेट में गोली लग गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने सौम्य को झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर हैलट रेफर कर दिया गया। वहीं, सीएचसी में घायल के परिजनों ने पुलिस से हाथापाई करने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल पक्ष के लोग संजीव के परिजनों व अन्य पर आरोप लगा रहे है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इधर, शाम को एसपी सुनीति ने घटनास्थल की जांच की। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने विवादित मकान को देखा। एसपी ने बताया कि मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed