फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: A scorched old man broke his breath, in the greed of one bigha of farm, son and daughter-in-law had put petrol on fire

Kanpur Dehat : झुलसे बुजुर्ग ने तोड़ा दम, एक बीघे खेत के लालच में बेटे-बहू ने पेट्रोल डाल लगा दी थी आग

Wed, 31 Aug 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: A scorched old man broke his breath, in the greed of one bigha of farm, son and daughter-in-law had put petrol on fire
मृतक बच्ची लाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
मूसानगर। नगीना बांगर गांव में खेत के लालच में बेटे व बहू ने पेट्रोल डालकर बुजुर्ग पिता को जला दिया था। मंगलवार को बुजुर्ग की लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, पुलिस अभी तक आरोपी दंपती को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

नगीना बांगर गांव निवासी बच्चीलाल (65) साधु वेश में रहते थे। एक बीघे खेत के लालच में 25 अगस्त की भोर चार बजे उन पर बेटे मानसिंह ने पत्नी भागवती के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे दूसरे बेटे रमाकांत ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई थी। इसमें रमाकांत के हाथ भी झुलस गए थे। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। वहां से चिकित्सकों ने बच्ची लाल को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले परिजन उन्हें हैलट से लखनऊ के एक अस्पताल ले गए थे। वहां मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस आरोपी बेटे व बहू को अभी तक पकड़ नहीं सकी है।

प्रशिक्षु सीओ व मूसानगर थानाध्यक्ष प्रिया सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा को बढ़ाया जाएगा। आरोपी दंपती को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed