फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A middle-aged man picked up the girl from Jhansi station, arrested, was taking her to Mirzapur

Kanpur Dehat: झांसी स्टेशन से बच्ची को उठा लाया अधेड़, अपने साथ ले जा रहा था मिर्जापुर, गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2023 01:09 AM IST
सार

थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया की आरोपी व बच्ची को जीआरपी व बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द किया गया है। घटना झांसी रेलवे स्टेशन की है। हिरासत में लिए अधेड़ व बरामद बच्ची को झांसी रेलवे पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : A middle-aged man picked up the girl from Jhansi station, arrested, was taking her to Mirzapur
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में झांसी रेलवे स्टेशन से एक ढाई वर्षीय बालिका को मिर्जपुर का अधेड़ उठा लाया। झांसी पैसेंजर ट्रेन गोगूमऊ स्टेशन पर रुकी तो अधेड़ की संदिग्ध गतिविधि पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस पर पुलिस बच्ची व उसे गजनेर थाने ले गई।

विज्ञापन

जीआरपी व मानव तस्करी निरोधक टीम ने छानबीन शुरू की है। झांसी पैसेंजर ट्रेन शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे गोगुमऊ रेलवे स्टेशन पर रुकी। इस पर ढाई वर्षीय बच्ची को बिस्कुट दिलाने के लिए अधेड़ उतरा। उसके हावभाव संदिग्ध होने व साथ में किसी महिला ने न होने पर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को शंका हुुई।
विज्ञापन

इस पर सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने यूपी 112 पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस बच्ची व अधेड़ को थाने ले गई। अधेड़ ने अपना नाम नमस्लीन निवासी मिश्रपुर थाना विध्यांचल जिला मिर्जापुर बताया। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची झांसी स्टेशन पर टहल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पालने के लिए मिर्जापुर घर ले जा रहा था। इधर, भीमसेन जीआरपी प्रभारी गौरव तिवारी व मानव तस्करी निरोधक थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भी शाम को गजनेर थाने पहुंचे। इसके बाद थाने की महिला दरोगा व बाल संरक्षण अधिकारी अतर सिंह की देखरेख में बच्ची का मेडिकल कराया।

थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया की आरोपी व बच्ची को जीआरपी व बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द किया गया है। घटना झांसी रेलवे स्टेशन की है। हिरासत में लिए अधेड़ व बरामद बच्ची को झांसी रेलवे पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed