{"_id":"62951f7ae881477afb0e133e","slug":"kanpur-dehat-a-glimpse-of-the-president-s-village-paraunkh-will-be-seen-in-the-prototype-two-and-a-half-lakh-rupees-have-been-spent-akbarpur-news-knp699763170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : प्रोटोटाइप में दिखेगी राष्ट्रपति के गांव परौंख की झलक, ढाई लाख रुपये हुए खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : प्रोटोटाइप में दिखेगी राष्ट्रपति के गांव परौंख की झलक, ढाई लाख रुपये हुए खर्च
विज्ञापन
परौंख गांव का तैयार किया गया प्रोटोटाइप मॉडल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। इसको लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव में उपलब्ध सुविधाओं व प्रमुख इमारतों का प्रोटोटाइप (प्रतिकृति) तैयार कराया गया है। इस मॉडल में गांव के आकाशीय नजारे जैसी अनुभूति होगी। प्रोटोटाइप मॉडल बनाने में करीब ढाई लाख रुपये की लागत आई है।
परौंख में राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को यादगार बनाने के लिए कुछ नया करने की कोशिश हो रही है।
इसी के तहत परौंख का प्रोटोटाइप भी तैयार कराया गया है। करीब ढाई लाख रुपये से बने मॉडल में परौंख की प्रमुख इमारतों, पानी की टंकी, मंदिर, विद्यालय व रास्ते हूबहू दिखाए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर टैग भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि प्रोटोटाइप में गांव का नजारा रात में भी देखा जा सकेगा। इसके लिए एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। इसकी नीली रोशनी से यह मॉडल जगमग रहेगा। रात में यह मॉडल आसमान से गांव का नजारा देखने जैसा आभास दिलाएगा।
इसे तैयार कराने वाले जल निगम के एक्सईएन एमके सिंह ने बताया कि प्रोटोटाइप परौंख की हूबहू प्रतिकृति है। इसके जरिये वहां संचालित परियोजनाओं, रास्तों व प्रमुख भवनों के बारे में आसानी से जानकारी की जा सकती है।