{"_id":"6324d5e23c7d6a4dcc409120","slug":"kanpur-dehat-70-thousand-rupees-crossed-from-the-trunk-of-the-farmer-s-bike-the-incident-caught-in-the-cctv-camera-akbarpur-news-knp7184942125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : किसान की बाइक की डिक्की से 70 हजार रुपये पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : किसान की बाइक की डिक्की से 70 हजार रुपये पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
शिवली बस अड्डे पर जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। बस अड्डे के पास चोर ने शुक्रवार की दोपहर एक किसान की बाइक की डिक्की से 70 हजार रुपये पार कर दिए। घटनास्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है।
साकेत नगर निवासी किसान कुलदीप दीक्षित ने शुक्रवार दोपहर बैंक शाखा में अपने खाते से 70 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे। इसके बाद बस अड्डे पर वह एक मेडिकल स्टोर के पास बाइक खड़ी कर दवा लेने लगे।
इसी बीच चोर ने उनकी बाइक की डिक्की खोलकर रुपये निकाल लिए। कुलदीप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। छानबीन के दौरान मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद मिली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सक्रिय हैं चोर, पुलिस नहीं पकड़ पाती
किसान ने बताया कि जिस जगह उसने बाइक खड़ी की वहां कई दुकानें हैं। साथ ही कई बैंक शाखाएं भी हैं। यहां पुलिस तैनात रहती है। कोतवाली भी आधा किलोमीटर की दूरी पर है। फिर चोर सक्रिय रहते हैं और पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार चोर बैंकों व बाजार के आसपास घूमकर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।