फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 70 cars will be installed in the fleet of President and VIP, vehicles being ordered from Kanpur and Lucknow

कानपुर देहात : राष्ट्रपति व वीआईपी की फ्लीट में लगेंगी 70 कार, कानपुर व लखनऊ से मंगाई जा रहीं गाड़ियां

Thu, 19 May 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 70 cars will be installed in the fleet of President and VIP, vehicles being ordered from Kanpur and Lucknow
कानपुर देहात। पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति की अगवानी के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री, राज्यपाल का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में परिवहन विभाग फ्लीट के लिए 70 कार की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए कानपुर व लखनऊ से कार मंगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति तीन जून को पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर से परौंख पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए फ्लीट का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री का आगमन भी प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री व राज्यपाल का भी आना लगभग तय है। इनकी अगवानी के लिए अन्य वाईआईपी भी जिले में रहेंगे। परिवहन विभाग अब फ्लीट के वाहनों की व्यवस्था में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 70 वीआईपी कार की जरूरत होगी। जिले में उपलब्धता न होने से कानपुर व लखनऊ से कार मंगाने का प्रयास शुरू हो गया है। कार्यक्रम में कोई कसर न रह जाए इसके लिए प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है।

एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति का प्रस्तावित कार्यक्रम आने के बाद तैयारियां चल रही हैं। फ्लीट के लिए वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है। समय से व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed