फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 57 thousand rupees stolen from the trunk of the bike of the dairy owner returning from the bank

कानपुर देहात : बैंक से लौट रहे डेयरी मालिक की बाइक की डिक्की से 57 हजार रुपये किए पार

Thu, 07 Jul 2022 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 57 thousand rupees stolen from the trunk of the bike of the dairy owner returning from the bank
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। आजाद चौक के पास डेयरी मालिक की बाइक की डिक्की से टप्पेबाजों ने 57 हजार रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

कहिंजरी खुर्द गांव निवासी जयपाल सिंह गांव में दूध डेयरी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पशुपालकों को दूध का भुगतान करने लिए उन्होंने बुधवार को सेंट्रल बैंक की रसूलाबाद शाखा से 57 हजार रुपये निकाले। इसके बाद रुपयों को बैग में रखा बाइक की डिक्की में डाल दिया।
विज्ञापन

बैंक से कुछ दूर आजाद चौक के पास एक दुकान से बाइक का ट्यूब खरीदा। इसे वहीं एक पंक्चर बनाने वाले से बाइक में डलवाया। इसके बाद उसे रुपये देने के लिए डिक्की खोली तो बैग गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ आशापाल सिंह और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल के आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गुरुवार को भैंसाया गांव के एक शख्स को लहरापुर रोड के किनारे जयपाल का बैग मिला।

बैग में कागजात, पैन कार्ड, पासबुक, इंक पैड व अन्य सामान रखा था, लेकिन रुपये गायब थे। ग्रामीण ने बैग समेत सारा सामान पुलिस को दिया है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed