फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 303 children got corona vaccine at five health centers

कानपुर देहात : पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 303 बच्चों को लगी कोरोना वैक्सीन

Thu, 17 Mar 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 303 children got corona vaccine at five health centers
कानपुर देहात। जिला अस्पताल समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार से 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन 500 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 303 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में अकबरपुर इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान से फीता कटवाकर टीकाकरण का शुभारंभ कराया। यहां सबसे पहले छात्रा मुस्कान को कोविड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पुखरायां सीएचसी में पहला टीका मानस सचान को लगाया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिला अस्पताल समेत अकबरपुर, पुखरायां, रसूलाबाद व सरवनखेड़ा सीएचसी में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। टीकाकरण के बाद बच्चों को बिस्कुट, पानी आदि दिया जाए। यहां पर सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह मौजूद रहे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके जतारया ने बताया कि पहले दिन जिला अस्पताल में 31, सीएचसी अकबरपुर में 70, पुखरायां में 120, रसूलाबाद 42 व सरवनखेड़ा सीएचसी में 40 समेत 303 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed