फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 30 claimants bought 37 nomination papers on the first day

कानपुर देहात : पहले दिन 30 दावेदारों ने खरीदे 37 नामांकन पत्र

Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 30 claimants bought 37 nomination papers on the first day
नामांकन कक्ष के बाहर दावेदार की थर्मल स्कैनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए माती-अकबरपुर रोड के साथ ही माती तिराहे पर भी बैरिकेडिंग की गई। यहां पुलिस मुस्तैद रही। चेकिंग और पूछताछ के बाद लोगों को कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इधर चारों विधानसभा के नामांकन कक्षों में भी पूछताछ व फोटो पहचान पत्र देखने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन 30 दावेदारों ने 37 नामांकन फार्म लिए। अधिकांश ने ट्रेजरी शुल्क बैंक में जमा किया, लेकिन पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को रोकने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पुख्ता तैयारी की गई है। इसके लिए जगह जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। मंगलवार की सुबह डीएम जेपी सिंह ने एसपी स्वप्रिल ममगोई व अन्य अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था जांचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, दोनों एडीएम व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया है। इन्हीं कक्षों से नामांकन फार्म भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया के लिए तय समय पर चारों विधानसभाओं से दावेदार पहुंचे। यहां पुलिस बल तैनात रहा।
थर्मल स्क्रीनिंग, चेकिंग के बाद ही फार्म खरीदने के लिए प्रत्याशी या फिर उनके प्रतिनिधियों को प्रवेश दिया गया। विधानसभा रसूलाबाद कक्ष से नौ दावेदारों ने 16 नामांकन पत्र लिए।

सपा व रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के दावेदारों ने चार-चार सेट व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दावेदार ने नामांकन फार्म के दो सेट लिए। अकबरपुर- रनियां नामांकन कक्ष से चार दावेदारों ने, सिकंदरा विधानसभा नामांकन कक्ष से 11 दावेदारों ने और भोगनीपुर विधानसभा कक्ष से 6 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed