{"_id":"62080e414287b65dc36cca0d","slug":"kanpur-dehat-28-people-corona-infected-56-active-cases-in-the-district-akbarpur-news-knp6803045194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः 28 लोग कोरोना संक्रमित, जनपद में सक्रिय मामले 56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः 28 लोग कोरोना संक्रमित, जनपद में सक्रिय मामले 56
विज्ञापन
रसूलाबाद सीएचसी में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सात मरीजों के पते गलत मिलने पर उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। 18 मरीजों में सामान्य लक्षण होने के चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। अब जनपद में 56 मरीज सक्रिय हैं।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामले कम आ रहे थे। शनिवार को अचानक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि होम क्वारंटीन मरीजों को इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना किट दी गई है।
सात मरीजों के पते गलत दर्ज होने से उनके बारे में पता नहीं चल पा रहा है। दो मरीज गैर जनपद के हैं वहीं एक दूसरे जिले में भर्ती है। सात दिन बाद सभी मरीजों का सैंपल लेकर फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, 12 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में मिले संक्रमित
बाघापुर, मैथा, सरवनखेड़ा, झींझक, भरथू, डूंडियामऊ, सिंघरसापुर, पुलंदर, संदलपुर, अर्जुनपुर, मंगलपुर, शाहपुर, अंगदपुर, वंदीपुरवा, गोगामऊ, लोहारी, गजनेर, मऊरा, रघुनाथपुर, अरखारी, रनियां, डूंडवारी।