फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 26 people including Union Minister of State Sadhvi Niranjan Jyoti are corona infected

कानपुर देहात : केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत 26 लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 26 people including Union Minister of State Sadhvi Niranjan Jyoti are corona infected
मूसानगर के अच्युतधाम आश्रम में सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में गुरुवार दोपहर बाद आई कोरोना रिपोर्ट में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत 26 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 75 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने आश्रम में मौजूद 52 लोगों के सैंपल लिए। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। आश्रम व अन्य स्थानों में सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन

मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम आश्रम से 10 जनवरी को केंद्रीय मंत्री साध्वी निंरजन ज्योति का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से गुरुवार दोपहर बाद आई रिपोर्ट में केंद्रीय राज्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं है। इस वजह से उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
वहीं राजपुर, मैथा, अमरौधा, अकबपुर सहित अन्य ब्लॉक में 26 लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी में मामूली लक्षण मिलने से सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के संपर्क में आए 52 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया।
अमरौधा पीएचसी के प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि 10 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री समेत 37 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें सिर्फ साध्वी निरंजन ज्योति की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। उन्हें आश्रम में क्वारंटीन किया गया है।

उधर शिवली में मैथा तहसील के मांडा व शोभन गांव में छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें प्रसव के बाद आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में दो महिलाएं भी पॉजिटिव मिलीं। मैथा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि गुरुवार को दोनों गांव में 28 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed