फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 218 couples were married in five tehsils and seven Muslim couples got married

कानपुर देहात : पांच तहसीलों में 218 युगल का विवाह तो सात मुस्लिम जोड़ों का कराया गया निकाह

Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 218 couples were married in five tehsils and seven Muslim couples got married
सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में शुक्रवार को पांच तहसीलों में आयोजित समारोह में 225 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामकर जीवन के नए सफर की शुरुआत की।
विज्ञापन

यहां गायत्री परिवार के पुरोहितों ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर 218 युगलों का विवाह कराया। अग्नि के सात फेरे लेने के बाद नव दंपती ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। सभी जोड़ों को विदाई के समय सहजन का एक-एक पौधा दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर स्थित ईको पार्क में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, डीएम नेहा जैन, सीडीओ सौम्या पांडेय, समाजसेविका कंचन मिश्रा की मौजूदगी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गणेश पूजन के साथ बरात निकली और इसके बाद मंडप में रस्में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 53 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसके बाद उपहार दिए गए। भोगनीपुर तहसील में पुखरायां नगर पालिका के बैंक्वेट हाल में 51 जोड़ों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से विवाह की रस्में की। यहां दुल्हन के हाथ पीले करने के दौरान माता पिता की आंखें नम हो गई।
डेरापुर के श्रीदेवी सहाय इंटर कॉलेज परिसर में 42 हिंदू जोड़ों का विवाह व एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। यहां एसडीएम साक्षी शर्मा ने नव जोड़ों को उपहार दिए। उनके खाते में निर्धारित धनराशि भेजने के साथ ही गृहस्थी का सामान दिया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष अंसार अली उर्फ गुड्डू फौजी, ईओ सुरेश कुमार, ज्वाइंट बीडीओ पीके सिंह चौहान, पूर्व प्रधान करुणेश नारायण मिश्र भी मौजूद रहे।
रसूलाबाद के स्नेहलता गुप्ता डिग्री कॉलेज में 22 हिंदू जोड़े का विवाह व छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। सिकंदरा तहसील के संतोषी माता गेस्ट हाउस में 50 युगल विवाह बंधन में बंधे।

सभी जगह पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान से कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed