फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 20 more in the season of assembly elections, so far 59 candidates

कानपुर देहात : विधानसभा चुनाव के समर में 20 और, अब तक 59 प्रत्याशी

Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 20 more in the season of assembly elections, so far 59 candidates
नामांकन करने जाते भोगनीपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद कुमार (बीच में)। संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन कुल बीस प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसमें आठ निर्दलीय प्रत्याशी रहे। भोगनीपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विवेश यादव की पत्नी अनीता यादव ने डमी के तौर पर नामांकन कराया। अब चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 59 प्रत्याशी हो गए हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट पर मंगलवार को पीस पार्टी से नौशाद बाबू व पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से राजेश कुमार ने नामांकन कराया। यहां निर्दलीय रामचंद्र ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आम आदमी पार्टी से डमी प्रत्याशी के तौर पर विवेश यादव की पत्नी अनीता यादव ने नामांकन किया। भोगनीपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जागेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, नीरज कुमार शुक्ल, निधि, शशांक यादव व अकील खां ने नामांकन किया।
कांग्रेस पार्टी से गोविंद कुमार व शोषित समाज दल से अनिल कुमार सिंह ने नामांकन कराया। रसूलाबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय पियूष निकेतन व बहुजन मुक्ति मोर्चा से ओमप्रकाश ने नामांकन किया।
सिकंदरा विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी से सत्येंद्र प्रकाश, आम आदमी पार्टी से नीरज, राष्ट्र उदय पार्टी से राम सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सतीश सिंह नायक, रामभरोसे, राजकुमार व शिशुपाल ने नामांकन किया।
नामांकन दाखिल नहीं कर सके रामचंद्र गौतम
रसूलाबाद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अंतिम दिन नामांकन कराने से चूक गए। वह कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में पहुंचे लेकिन अभिलेख पूरे न होने की वजह से पर्चा दाखिल नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी ने रसूलाबाद से रामचंद्र गौतम को प्रत्याशी बनाया था।

दोपहर बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे लेकिन अधूरी तैयारी के साथ। पहले वह आवेदन भरते रहे। इसके बाद अभिलेख पूरे करने में समय अधिक लगने से वह नामांकन के अंतिम समय में आरओ कक्ष में पहुंचे। वहां अभिलेख पूरे नहीं होने व नामांकन फार्म में प्रविष्टियां पूरी नहीं हो पाईं। इससे वह नामांकन दाखिल नहीं कर सके। इस पर मायूस होकर उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed