फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 13.21 lakh voters will cast their votes today, 43 candidates in the fray from four assembly constituencies

कानपुर देहात : 13.21 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट, चार विधानसभा क्षेत्रों से 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sun, 20 Feb 2022 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 13.21 lakh voters will cast their votes today, 43 candidates in the fray from four assembly constituencies
पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लेते डीएम, सीडीओ व अन्य अफसर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मैं कानपुर देहात विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान का महापर्व मना रहा हूं। पांच वर्ष बाद एक बार फिर से सदन के लिए मतदान का अवसर मिला है। मतदान से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। इसके लिए जिले में आदर्श बूथों को सुंदर रूप देकर मनमोहक बनाया गया है। लोकतंत्र के महापर्व में आज सभी को अपना कर्तव्य निभाना होगा।
विज्ञापन

मेरी आबादी करीब 20 लाख से अधिक है। इस बार कुल 1321487 मतदाता इस महापर्व में भागीदार हैं। इसमें 706326 पुरुष, 615074 महिला व 87 तृतीय लिंग मतदाता हैं। चार विधानसभाओं के बंटवारे के अनुसार रसूलाबाद में 322593, अकबरपुर-रनियां में 325536, सिकंदरा में 330024 व भोगनीपुर में 353334 मतदाता हैं।
विज्ञापन

पहली बार मतदाता बने 16069 युवा भी उत्साह से लबरेज हैं। आदर्श बूथों की सजावट देखते ही बन रही है। रंग बिरंगे गुब्बारे और मतदाताओं की सुविधा के लिए संसाधन उपलब्ध हैं। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सहूलियत के लिए 836 मतदान केंद्रों पर 961 ह्वील चेयर/ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 1651 बूथों पर आज उत्सव का माहौल है। मतदान के लिए आने वाले हर मतदाता का बूथों पर स्वागत है। आज 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम की बटन दबाकर करेंगे।

सिकंदरा सीट पर सबसे अधिक 12 प्रत्याशी हैं। अकबरपुर-रनियां व रसूलाबाद सीट पर 11-11 और सबसे कम भोगनीपुर सीट पर नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा। 10 मार्च को मतों की गणना के बाद परिणाम सबके सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed