फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : 11 inspectors became outpost in-charge, 12 in-charge transferred

कानपुर देहात ः 11 दरोगा बने चौकी इंचार्ज, 12 प्रभारी इधर से उधर

Sun, 12 Sep 2021 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : 11 inspectors became outpost in-charge, 12 in-charge transferred
कानपुर देहात। एसपी ने शनिवार को जिले के दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है। इसमें 12 चौकी इंचार्ज इधर से उधर किए गए हैं। वहीं 11 दरोगाओं को चौकी का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

जनपदीय स्थापना बोर्ड के अनुमोदन पर एसपी केशव कुमार चौधरी ने शनिवार को दरोगाओं की तैनाती में बदलाव किया है। रसूलाबाद की बिरहुन चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह को शिवली कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाने में तैनात रमेश सिंह को विरहुन चौकी भेजा गया है। मुंगीसापुर चौकी प्रभारी शिवशंकर को पामा चौकी और जैनपुर चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी को पुखरायां चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर थाने में तैनात धर्मेंद्र सिंह को जैनपुर चौकी का प्रभार दिया गया है। तिस्ती चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को कांधी चौकी व ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी भारत सिंह को अमरौधा चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
वहीं दस्तमपुर चौकी प्रभारी अरुण द्विवेदी को ग्रोथ सेंटर का प्रभार दिया गया है। रसूलाबाद थाने में तैनात रामपुत्र को दस्तमपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। लालपुर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह को औनहां चौकी और राजपुर थाने के दरोगा नसीम खां को लालपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
झींझक चौकी प्रभारी को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात अमरेंद्र प्रताप सिंह को झींझक चौकी भेजा गया है। कांधी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार को रुरवाहार चौकी इंचार्ज बनाया है।
देवीपुर चौकी प्रभारी भूकेंद्र सिंह को थाना मंगलपुर भेजा गया है। पुलिस लाइंस से भूपेंद्र सिंह को देवीपुर चौकी व दिनेश कुमार को संदलपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। गजनेर थाने के दरोगा उमेश शर्मा को विरसिंहपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
शिवली से लक्ष्मण सिंह को रसूलाबाद, मंगलपुर से राजेश यादव को सिकंदरा, पुलिस लाइन से मोईनउद्दीन को थाना रसूलाबाद, शिवशंकर को देवराहट, सुरजीत सिंह को रूरा, अनिलेश को राजपुर, रामकरन को महिला सहायता प्रकोष्ठ, राजेंद्र सिंह को मूसानगर, एएसपी की पेशी से राधे सिंह को मूसानगर थाने भेजा गया है।

थाना देवराहट से बृजेश कुमार को असालतगंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। रसूलाबाद थाने से दरोगा अनुज अवस्थी को मंगलपुर भेजा गया है। बरौर थाने से रामवीर को पुलिस लाइंस, अकबरपुर से शिशुपाल को देवराहट व रूरा थाने से कमलकांत को मूसानगर थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed