Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur degree scandal CSJMU migration booklet found sparks uproar real or fake SIT begins investigation

कानपुर डिग्रीकांड: CSJMU यूनिवर्सिटी की माइग्रेशन बुकलेट मिलने से हड़कंप; असली है या नकली? SIT ने शुरू की जांच

Wed, 25 Feb 2026 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: शैलेंद्र ओझा के पास से मिली सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय की माइग्रेशन बुकलेट ने फर्जीवाड़े में विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा किया है। एसआईटी अब मुहर और हस्ताक्षरों की सत्यता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur degree scandal CSJMU migration booklet found sparks uproar real or fake SIT begins investigation
आरोपियों से बरामद विभिन्न विश्वविद्यालयों की डिग्रियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर पुलिस ने जूही में शैलेंद्र ओझा के कार्यालय से मार्कशीट और डिग्री का जो जखीरा बरामद करने के मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस को आरोपी के कार्यालय से एक हजार मार्कशीट और डिग्री के बंडलों के बीच सीएसजेएम विश्वविद्यालय की एक माइग्रेशन सर्टिफिकेट बुकलेट मौके से मिली थी। यह असली है या नकली, एसआईटी इसकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार जब किदवईनगर पुलिस ने आरोपी के शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन पर दबिश दी थी तो वहां मौके से सीएसजेएम विश्वविद्यालय की एक माइग्रेशन सर्टिफिकेट बुकलेट मौके से मिली थी। इसके क्रम संख्या 1 से 77 तक एवं 95 से 97 तक पृष्ठ निकाले गए हैं। साथ ही पेज नंबर 78 से 85 तक डिप्टी रजिस्ट्रार (परीक्षा) सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर की मोहर लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ये डिग्रियां हुईं थीं बरामद
ऐसे में इसकी जांच कराई जा रही है कि बुकलेट असली है या कूटरचित। एसआईटी के अधिकारियों के अनुसार एक टीम विश्वविद्यालय की माइग्रेशन सर्टिफिकेट बुकलेट की जानकारी जुटा कर उसका मिलान करेगी। मौके से विश्वविद्यालय की एमए की 70, एमएससी की 15, बीएससी की 44, बीएड की 62, बीए की 109, बीकाॅम की 13, एलएलबी की 40 मार्कशीट व 18 डिग्री बरामद हुईं थीं।

विज्ञापन

पहले भी फर्जी मार्कशीट बनाने का हुआ था खेल
अगस्त 2024 में भी सीएसजेएम विश्वविद्यालय में फर्जी मार्कशीट बनाने के खेल का भंडाफोड़ हुआ था। तब पकड़े गए आरोपी शिव कुमार ने कबूला था कि उसने 12 साल में फर्जी मार्कशीट बनाकर कितने लोगों को पास कर दिया है कि उनकी संख्या तक उसे याद नहीं है।

विज्ञापन

मार्कशीट में कर दिया था फेरबदल
आरोपियों में चपरासी जगदीश और प्रयागराज के जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के पुरा दलेर अल्लहापुर निवासी उसके साथी शिवकुमार श्रीवास्तव और आशीष राय शामिल थे। तब आरोपी गजट में भी संशोधन कर रहे थे। इन लोेगों ने फेल छात्र नेहाल हुसैन रिजवी की मार्कशीट में फेरबदल कर दिया था। तब कल्याणपुर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गजट के 10 पन्ने, 32 खाली मार्कशीट आदि बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed