फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deepak Jadon, who had a bounty of 50 thousand rupees on his head surrendered in the court

Kanpur: 50 हजार का इनामी दीपक जादौन ने कोर्ट में किया समर्पण, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Tue, 26 Aug 2025 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश और अधिवक्ता दीपक जादौन ने पुलिस से बचने के लिए सरदार का वेष धारण कर कोर्ट में समर्पण कर दिया है। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Deepak Jadon, who had a bounty of 50 thousand rupees on his head surrendered in the court
कोर्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दीनू गैंग के 50 हजार के इनामी बदमाश और साथी अधिवक्ता दीपक जादौन ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए सरदार के वेश में कोर्ट में पहुंचकर समर्पण कर दिया। दीपक जादौन के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, व्यापारी का अपहरण कर रंगदारी वसूलने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। एक-एक कर दीनू गैंग के सभी साथी जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। दीपक काफी दिन से फरार चल रहा था। बचने का कोई रास्ता नजर ना आते देख आखिर दीपक ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ की अदालत में समर्पण करने के बाद दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed