{"_id":"68d56dcf42929c036e03beec","slug":"kanpur-deep-cinema-sote-baba-mandir-square-road-to-be-built-at-a-cost-of-26-86-crore-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 26.86 करोड़ से बनेगी दीप सिनेमा-सोटे बाबा मंदिर चौराहा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 26.86 करोड़ से बनेगी दीप सिनेमा-सोटे बाबा मंदिर चौराहा रोड
Thu, 25 Sep 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
निर्माण के बाद इस तरह दिखेगी दीप टॉकीज रोड
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना) के तहत गुरुवार को दीप सिनेमा चौराहा से सोटे बाबा मंदिर चौराहा तक सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। नगर निगम ने इस योजना के फेज-1 के तहत 27, 28 और 29 सितंबर को तीन और सड़कों का भूमिपूजन और निर्माण शुरू कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत निरालानगर स्थित दीप टाकीज तिराहे से किदवईनगर स्थित सोटे बाबा हनुमान मंदिर तक 1.8 किलोमीटर लंबी और 36 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। परियोजना की लागत 26.86 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
निर्माण के बाद इस तरह दिखेगी दीप टॉकीज रोड
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी के अनुसार मार्ग अत्याधुनिक तकनीकों से बनेगा। पैदल चलने के लिए सुव्यवस्थित पाथ, आधुनिक जल निकासी प्रणाली, स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइटें, ग्रीनबेल्ट सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, पार्षद आरती गौतम, अवधेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।