फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Death of Congress leader's brothe, family alleges murder

Kanpur: कांग्रेसी नेता के भाई की मौत, इस हालत में सड़क पर मिले, सिर से निकल रहा था खून, सीने में चोट के निशान

Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
सार

Kanpur News: कांग्रेसी नेता के भाई की मौत की घटना फजलगंज की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Kanpur: Death of Congress leader's brothe, family alleges murder
अवधेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फजलगंज थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को कांग्रेसी नेता के भाई घायलावस्था में अचेत सड़क पर पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेसी नेता ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हनुमंत विहार निवासी अवधेश कुमार (37) फजलगंज स्थित एक फैक्टरी में डाई टूल मशीन मैकेनिक थे। परिवार में पत्नी राखी और एक बेटी ईशू हैं। बिठूर विधानसभा के पूर्व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को अवधेश काम पर गए थे। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें पहले गार्ड रूम में बैठाए रखा। बाद में बाहर कर दिया। इसके कुछ देर बाद पास स्थित एक ट्रैवल्स की पार्किंग के पास अवधेश सड़क किनारे अचेत पड़े मिले।
विज्ञापन
Trending Videos

हैलट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने आरोप लगाया कि अवधेश के सिर से खून निकल रहा था। सीने में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

उन्होंने हत्या का आरोप लगा निष्पक्ष जांच की मांग की। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed