फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur deaht : pikup collided with a standing truck, three killed

कानपुर देहात ः खड़े ट्रक में टकराई पिकअप, इटावा निवासी तीन की मौत

Wed, 13 Apr 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur deaht : pikup collided with a standing truck, three killed
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर बिहारी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर बिहारी गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। मंगलवार की रात इटावा की ओर से अकबरपुर की तरफ आ रही भिंड़ी लदी पिकअप अंधेरे में खड़े ट्रक से से जा टकराई।
विज्ञापन

तेज आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ निशांत पाठक ने बताया कि गजनियापुर भरथना इटावा निवासी रामजी (30), श्याम सिंह (50) व शिवकुमार (50) की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सामहो भरथना के मेहताब (40), कुंवर सिंह (60), जगवीर सिंह (23), बृज किशोर (40), किशन सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

एसएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed